चंदौली: नौबतपुर पिकेट के पास पुलिस ने दो पिकअप से 14 राशि गोवंश बरामद किया, एक गौ तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
चंदौली जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने सोमवार दोपहर नौबतपुर पिकेट के पास से दो पिकअप में 14 राशि गोवंश बरामद किया है। वही एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक गौ तस्कर फरार है। पकड़ा गया गौ तस्कर करन विश्वकर्मा ग्राम खालिसपुर थाना मिर्जापुरमुराद जिला वाराणसी का बताया जा रहा है। तस्कर को जेल भेजकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।