शिवपुरी नगर: जिला चिकित्सालय में नर्सिंग ऑफिसर के साथ अटेंडरों द्वारा अभद्रता किए जाने पर मामला दर्ज
जिला चिकित्सालय शिवपुरी के ट्रामा आईसीयू वार्ड में बीतों दिनों रात्रि करीब 10 बजे ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर सीमा डोंगरे एवं नर्सिंग ऑफिसर देवेन्द्र धाकड के साथ मरीज के अटेण्डरों द्वारा गाली गलौच, अभद्रता एवं धमकी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आज आरोपी रमेश तथा इकबाल का पुत्र अटेण्डर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।