शिवपुरी नगर: सेमरी में घर के बाहर खेल रही 10 माह की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने कुचला, मौत
बैराड़ की रहने बाली 10 माह की मासूम बच्ची रिया कुशवाह पुत्री लोकेन्द्र कुशवाह को लेकर उसके माता-पिता सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव रिश्तेदारी में आये हुए थे। आज गुरूवार को मासूम मां के पास से घुटनों के बल घर की चौखट पार कर गली में पहुंच गई थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक चालाक ने बच्ची में टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई।