शिवपुरी नगर: लुहारपुरा में गाली देने का विरोध करने पर पड़ोसी ने युवक पर किया हमला, इलाज जारी
देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लुहारपुरा में रहने वाले विक्की वंशकार पुत्र भरोसी वंशकार उम्र 28 साल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पड़ोसी उसे गालियां दे रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो पड़ोसी ने उसपर गुम्मों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।