गुना नगर: सालोटा निवासी 22 वर्षीय युवक ने किया था ज़हरीले पदार्थ का सेवन, उपचार के दौरान ज़िला अस्पताल में हुई मौत
गुना जिले के जामनेर थाना क्षेत्र के सालोटा निवासी 22 वर्षीय युवक कमलेश पुत्र रमेश मोगिया ने जहरीले पदार्थ का सेवन का लिया था। उपचार के दौरान गुना जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मृतक कमलेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन परिस्थितियों में किस कारण से किया, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।