गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर SDERF गुना की टीम ने मेले को लेकर वॉलिंटियर्स को अग्निशमन यंत्र चलाने और आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण
गुना होमगार्ड कमांडेन्ट आर के पथरोल ने बताया, कलेक्टर सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार हनुमान जन्मोत्सव पर 23 अप्रैल 2024 को मेले की तैयारी हेतु 21 अप्रैल को हनुमान टेकरी धाम पर SDERF टीम ने मंदिर परिसर के सभी वॉलेंटियर्स को आग, आग के प्रकार, आग बुझाने के विभिन्न तरीके और अग्निशमन यंत्र को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अभ्यास कराया गया।