गुना नगर: कलेक्टर एसपी ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान टेकरी धाम का किया निरीक्षण, मेला स्थल पर तैयारीओ का लिया जायजा
एसपी कलेक्टर ने निरीक्षण में वाहन पार्किंग, कंट्रोल रूम व्यवस्था, मेला परिसर से हनुमान टेकरी मंदिर के पैदल मार्ग पर व्यवस्था, मेला परिसर से मंदिर की सीढि़यों पर व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, एनएच 46, बायपास पुराना एबी रोड, तथा साईड में वाहनों के संचालन हेतु व्यवस्था, मेले की विद्युत व्यवस्था, जल, बैरिकेट्स, बांस बल्ली को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।