• महर्षि श्री अरविन्द जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन
• राष्ट्र की सेवा हमारा धर्म है- भारत सोनी
म.प्र. जन अभियान परिषद, सीहोर द्वारा महर्षि श्री अरविंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान, सीहोर के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भारत सोनी ने कहा कि महर्षि श्री अरविंद ने देशहित में अनेक कार्य किए। वे स्वतंत्रता के अग्रदूत, क्रांतिकारी, कवि, लेखक, दार्शनिक, ऋषि, मंत्रद्रष्टा एवं महान योगी तथा बंगाल के महान क्रांतिकारियों में से एक थे। महर्षि अरविंद घोष का जन्म 15 अगस्त 1872 को कोलकाता में हुआ था तथा 5 दिसंबर 1950 को पुडुचेरी में उनका निधन हुआ।
उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद ने उस समय की प्रतिष्ठित परीक्षा आईसीएस उत्तीर्ण की थी, किंतु विदेशियों की नौकरी करने के बजाय उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए कार्य करना चुना। उनका मत था कि भारत को भारतीय बनकर ही बनाया और बचाया जा सकता है। उन्होंने वेद एवं पुराणों का अध्ययन करने तथा स्वदेशी को अपनाने का संदेश दिया। हमें अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय, श्री प्रदीप सिंह सेंगर, श्री बीलू भिलवारे, श्री हरिराम अहिरवार, श्री इन्दर सिंह निकुम, विकासखंड समन्वयक, मप्र. जन अभियान परिषद, सीहोर सहित नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी मेंटर्स, छात्र एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
37 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026