• विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
• गैर-संचारी रोगों से बचाव, समय पर जांच और सुरक्षित उपचार की दी जानकारी
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल सीहोर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल में उपचार एवं जांच के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को “गैर-संक्रामक रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल” विषय पर जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर एवं पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव, इनके लक्षणों की समय पर पहचान तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में मरीजों को समझाया। साथ ही लोगों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की समझाइश दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल में पहुंचे विभिन्न वर्गों के मरीजों एवं हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने तथा बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया।
इनकी हुई स्वास्थ्य जांच
कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं हितग्राहियों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं, जिनमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच, किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, वृद्धजनों की जांच, क्षय रोग (टीबी) की जांच एवं रक्त की जांच प्रमुख रही।
सुरक्षित उपचार के साथ समय पर जांच पर जोर
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और नियमित जांच से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के साथ ही चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ राजेश कुमार, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ आर. के. वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
8 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026