हलसी: हलसी में दुष्कर्म के आरोप में डायल 112 का सिपाही गिरफ्तार, एक शराबी भी पकड़ा गया
दुष्कर्म के आरोप में हलसी में डायल 112 में पदस्थापित सिपाही सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया. एक महिला ने उसपर अपनी किराए के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. अभियुक्त को शुक्रवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. इधर महद्दीनगर गांव से नशा सेवन एवं पुलिस से बदसलूकी मामले में प्रेमडीहा गांव के रहने वाले निरंजन कुमार गिरफ्तार हुए.