घाटमपुर: डीसीपी ने बिधनू थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बिधनू थाने का डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने औचक निरीक्षण किया।उन्होंने थाने के कार्यालय अभिलेख,मालखाना, महिला हेल्प डेस्क,हवालात और सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया।डीसीपी ने रविवार शाम 5 बजे बताया आगंतुक रजिस्टर की भी जांच की है। सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मामलों की जांच समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरी करें।