प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई।
2 सितंबर 2026
शीर्षक: जिला पदाधिकारी, जमुई की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित।
आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जमुई के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, जमुई सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक कुल 45 मृतकों के अभिलेख स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 39 मृतकों के आश्रित/लाभुकों को कुल 1,56,00,000 रुपये अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 06 अभिलेखों को अंतरजिला भुगतान हेतु भेजा गया है। इसी प्रकार, अगस्त माह में कुल 10 मृतकों के आश्रितों/लाभुकों को 40,00,000 रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान किया गया है तथा 01 स्वीकृत मृतक अभिलेख को अंतरजिला भुगतान हेतु भेजा गया है।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, जमुई को निर्देशित किया गया कि लंबित सभी मृतक अभिलेखों के संबंध में संबंधित अंचलों से समन्वय स्थापित करते हुए अनुग्रह अनुदान के भुगतान की कार्रवाई में तेजी लाना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभुकों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश को दिया गया कि आपदा से प्रभावित अनुग्रह अनुदान के लाभार्थियों को समन्वय स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे l
56 views | Jamui, Bihar | Sep 2, 2026