जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) सतायन, जमुई का गहन निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षकों के साथ विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, पुस्तकालय, शौचालय, उद्यान तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कक्षाओं में स्वयं उपस्थित होकर छात्रों से सीधा संवाद किया और कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को भूगोल का 'संसाधन' अध्याय तथा कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को राजनीति विज्ञान का 'संविधान' अध्याय पढ़ाया। उन्होंने छात्रों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन और सीखने के परिणामों में सुधार के लिए प्रेरित किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संवादपूर्ण शिक्षण, परिसर की साफ-सफाई और बेहतर परीक्षा परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
E
19 views | Jamui, Bihar | Sep 3, 2026