Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, 11 जुलाई से पदयात्रा और 26 जुलाई को शिमला में प्रदर्शन का ऐलान सुरेंद्र ठाकुर (आकाश ) Pangi Live News चंबा, 06 जुलाई 2026। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला चंबा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बीआरसी कार्यालय हरदासपुर (सम्माने दी कोठी) में जिला अध्यक्ष पुनीत निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित 11 जुलाई से पदयात्रा तथा 26 जुलाई को शिमला में आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर सभी खंडों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगठन ने शिक्षकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि जिला चंबा प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव का मामला वर्तमान में रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, हिमाचल प्रदेश के पास विचाराधीन है। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अंतिम निर्णय आने तक जिला अध्यक्ष पुनीत निराला को संगठन के नियमित कार्यों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। संगठन ने कहा कि जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ के करीब 2200 सदस्य हैं, लेकिन पूर्ण कार्यकारिणी का गठन न होने से शिक्षकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रभावित हो रहा है। ऐसे में संगठन ने शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक वर्किंग कमेटी (कार्यकारी समिति) गठित की जाएगी, जो संगठन की गतिविधियों का संचालन करेगी तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। जिला अध्यक्ष पुनीत निराला ने कहा कि संगठन प्राथमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी लंबित मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा। #PrimaryTeachers #TeacherUnion #ChambaNews #Education #TeachersProtest #HimachalPradesh #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

MORE NEWS

CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— डॉ. जनक जियालाल से डरे, डॉ. हंसराज मिंजर आने से क्यों डरते हैं? मिंजर मेले के मंच से CM सुक्खू का बड़ा सियासी वार!
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुराह विधायक डॉ. हंसराज और डॉ. जनक जियालाल को लेकर बड़ा बयान दिया। बोले— "विधानसभा में जोर-जोर से चिल्लाते हैं, लेकिन मिंजर में आने से क्यों डरते हैं?"
देखिए CM सुक्खू के इस बयान पर सियासत क्यों गरमा गई है।#CMsukhu #SukhvinderSinghSukhu #ChambaNews #MinjarMela #HimachalNews #HimachalPradesh #Churah #DrHansRaj #JanakJiyalal #CongressHimachal #BJPHimachal #PoliticalNews #HimachalPolitics #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #LatestNews #ChambaUpdates

CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— डॉ. जनक जियालाल से डरे, डॉ. हंसराज मिंजर आने से क्यों डरते हैं? मिंजर मेले के मंच से CM सुक्खू का बड़ा सियासी वार! मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुराह विधायक डॉ. हंसराज और डॉ. जनक जियालाल को लेकर बड़ा बयान दिया। बोले— "विधानसभा में जोर-जोर से चिल्लाते हैं, लेकिन मिंजर में आने से क्यों डरते हैं?" देखिए CM सुक्खू के इस बयान पर सियासत क्यों गरमा गई है।#CMsukhu #SukhvinderSinghSukhu #ChambaNews #MinjarMela #HimachalNews #HimachalPradesh #Churah #DrHansRaj #JanakJiyalal #CongressHimachal #BJPHimachal #PoliticalNews #HimachalPolitics #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #LatestNews #ChambaUpdates

Chamba, Chamba | Aug 4, 2026

सलूणी में खेल मैदानों की रौनक फिर लौटी ❤️🏐🏏
सलूणी में काफी समय बाद खेल मैदानों में फिर से रौनक लौटती दिखाई दे रही है। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि युवा अब आर्टिफिशियल (मोबाइल/कंप्यूटर) गेम्स से निकलकर वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट जैसे वास्तविक खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
जहां मोबाइल और कंप्यूटर गेम्स लंबे समय तक खेलने से मानसिक तनाव और शारीरिक निष्क्रियता बढ़ सकती है, वहीं मैदान में खेले जाने वाले खेल शरीर को फिट, मन को तरोताज़ा और दिमाग को सक्रिय रखते हैं। खेल न केवल स्वास्थ्य बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।
आज इन तस्वीरों में खेल मैदान की रौनक देखकर मन प्रसन्न हो गया। उम्मीद है कि सलूणी के युवा इसी तरह खेलों से जुड़े रहेंगे और नशे व मोबाइल की लत से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे।
Pahadi News | Suneel Pahadi ❤️ #Salooni #Sports #Volleyball #Cricket #Badminton #Youth #PahadiNews #HimachalPradesh

सलूणी में खेल मैदानों की रौनक फिर लौटी ❤️🏐🏏 सलूणी में काफी समय बाद खेल मैदानों में फिर से रौनक लौटती दिखाई दे रही है। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि युवा अब आर्टिफिशियल (मोबाइल/कंप्यूटर) गेम्स से निकलकर वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट जैसे वास्तविक खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जहां मोबाइल और कंप्यूटर गेम्स लंबे समय तक खेलने से मानसिक तनाव और शारीरिक निष्क्रियता बढ़ सकती है, वहीं मैदान में खेले जाने वाले खेल शरीर को फिट, मन को तरोताज़ा और दिमाग को सक्रिय रखते हैं। खेल न केवल स्वास्थ्य बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। आज इन तस्वीरों में खेल मैदान की रौनक देखकर मन प्रसन्न हो गया। उम्मीद है कि सलूणी के युवा इसी तरह खेलों से जुड़े रहेंगे और नशे व मोबाइल की लत से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। Pahadi News | Suneel Pahadi ❤️ #Salooni #Sports #Volleyball #Cricket #Badminton #Youth #PahadiNews #HimachalPradesh

Chamba, Chamba | Aug 4, 2026

प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, 11 जुलाई से पदयात्रा और 26 जुलाई को शिमला में प्रदर्शन का ऐलान सुरेंद्र ठाकुर (आकाश ) Pangi Live News चंबा, 06 जुलाई 2026। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला चंबा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बीआरसी कार्यालय हरदासपुर (सम्माने दी कोठी) में जिला अध्यक्ष पुनीत निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित 11 जुलाई से पदयात्रा तथा 26 जुलाई को शिमला में आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर सभी खंडों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगठन ने शिक्षकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि जिला चंबा प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव का मामला वर्तमान में रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, हिमाचल प्रदेश के पास विचाराधीन है। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अंतिम निर्णय आने तक जिला अध्यक्ष पुनीत निराला को संगठन के नियमित कार्यों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। संगठन ने कहा कि जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ के करीब 2200 सदस्य हैं, लेकिन पूर्ण कार्यकारिणी का गठन न होने से शिक्षकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रभावित हो रहा है। ऐसे में संगठन ने शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक वर्किंग कमेटी (कार्यकारी समिति) गठित की जाएगी, जो संगठन की गतिविधियों का संचालन करेगी तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। जिला अध्यक्ष पुनीत निराला ने कहा कि संगठन प्राथमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी लंबित मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा। #PrimaryTeachers #TeacherUnion #ChambaNews #Education #TeachersProtest #HimachalPradesh #BreakingNews - Chamba News