लखीसराय जिले के तेतराहट थाना क्षेत्र के तेतरहाट गांव में मामूली विवाद के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु बुधवार की संध्या 4,15 पर सदर अस्पताल लाया गया जहां स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया गया।