झांसी: साढू के बेटे की शादी से लौटते समय अटरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से आर्मी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jan 23, 2025 झांसी में आर्मी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा घायल है। वह परिवार के साथ साढू के बेटे की शादी से लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाइस प्रिंसिपल कार में बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने किसी तरह उनको बाहर निकालकर मेडिकल कॉलज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित करदिया।