झांसी: झांसी मंडल के सभी स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान चला, अनियमित यात्रा करने वालों से 7 लाख से अधिक राजस्व वसूल किया गया
Jhansi, Jhansi | Jan 23, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को झांसी मंडल के सभी स्टेशनों पर किलाबंदी करते हुए टिकट जांच अभियान चलाया गया। दिन भर चलाये गए इस महा अभियान से टिकट जांच कर्मियों द्वारा 7 लाख 4 हजार 9 सौ का रेल राजस्व वसूल किया गया।