झांसी: राजकीय इंटर कॉलेज में मानव श्रृंखला व सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन, मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ
Jhansi, Jhansi | Jan 23, 2025 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, 2025 के अन्तर्गत गुरुवार को नेताजी सुभाष बन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर जनपद झाँसी में सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन झाँसी नगर के राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित छात्रों को शपथ दिलाई।