झांसी: हनुमानगढ़ के महंत पर गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण ने दी तीखी प्रतिक्रिया
Jhansi, Jhansi | Jan 23, 2025 अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत द्वारा महाकुंभ के संदर्भ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे व देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह ने इस पर गुरुवार समय करीब 3:30 बजे अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।