झांसी: झांसी के ग्राम प्रधान की बेटी ने किया सुसाइड, 9 महीने पहले हुई थी शादी, ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
Jhansi, Jhansi | Jan 23, 2025 झांसी के ग्राम प्रधान की बेटी ने अपने ससुराल में सुसाइड कर लिया। उसकी 9 माह पहले ही शादी हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी मुस्कान को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। वे दहेज में कार की डिमांड कर रहे थे, नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से मुस्कान ने जहर खा लिया।