क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक्सपायरी बिस्कुट! मचा हड़कंप!!
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को जलपान में ऐसे बिस्कुट बांट दिए गए, जिनकी वैधता अवधि 7 दिन पहले ही समाप्त हो चुकी थी।
जिला विकास अधिकारी की मौजूदगी में खुली लापरवाही की पोल! पैकेट पर एक्सपायरी डेट देखते ही जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल।
आखिर एक्सपायरी खाद्य सामग्री बैठक तक कैसे पहुंची? ❓ खरीद और गुणवत्ता जांच की जिम्मेदारी किसकी थी? ❓ क्या इस लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी?
जब सरकारी बैठक में ही गुणवत्ता और वैधता का ध्यान नहीं रखा जा रहा, तो आम जनता की व्यवस्थाओं का क्या हाल होगा?
अब प्रशासन जवाब देगा या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
#रुद्रप्रयाग #ऊखीमठ #एक्सपायरीबिस्कुट #प्रशासनिकलापरवाही #क्षेत्रपंचायत #UttarakhandNews #BreakingNews