बल्देवगढ़: प्रेमपुरा गांव में खेत में मवेशियों द्वारा फसल नुकसान को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत प्रेमपुरा गांव निवासी फरियादी किशन यादव पुत्र प्रेम लाल यादव उम्र 60 वर्ष के द्वारा बल्देवगढ़ पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।और पुलिस को बताया कि खेत में मवेशियों के घुस जाने पर गांव के ही काशीराम यादव के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज की गई।गाली देने से मना करने पर पीड़ित के साथ काशीराम यादव ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी।