बल्देवगढ़: भितरवार गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ की मारपीट,पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत भितरवार गांव में एक महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी।जिसमें पीड़िता गंगा पत्नी प्रीतम रैकवार उम्र 23 वर्ष के द्वारा पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।और पुलिस को बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर मेरे पति प्रीतम रैकवार एवं जेठ लल्लू रैकवार एवं मनोज रैकवार के द्वारा मेरे साथ गाली-गलौज एवं लाठी डंडों से मारपीट की।