बल्देवगढ़: मंगल भवन में खरगापुर विधायक ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक
नगर के मंगल भवन में खरगापुर क्षेत्रीय विधायक चंदा रानी गौर के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी कर्मचारियों के बीच समीक्षा बैठक आयोजित की।जिसमें क्षेत्रीय विधायक के द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को बताया कि समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति लापरवाही ना करें। एवं समस्त कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।