सिरदला: बेलदरिया गांव में टंकी पर बाइक धोना पड़ा महंगा, दो गांवों में तांडव, उप मुखिया समेत 6 घायल
सिरदला थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे महज मोटरसाइकिल धोने की बात ने दो गांवों के बीच ऐसा कोहराम मचाया कि कई लोग लहूलुहान हो गए। अमोखरी गांव के उप मुखिया दीपू सिंह बेलदरिया पहुंचे, जहां नल-जल टंकी के पास हेमंत चौहान बाइक धो रहे थे। मामूली कहासुनी देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। पहले चरण में बेलदरिया में ही उप मुखिया पर हमला हुआ,