सिरदला: सिरदला पंचायत में मनरेगा का महा खेल, लाखों रुपये का घोटाला, अब धमकी का तड़का
ग्राम पंचायत सिरदला में मनरेगा योजना पर मचा बवाल अब लाखों रुपये के घोटाले का रूप ले चुका है। पंचायत की महिला मुखिया मुनमुन देवी ने आरोप लगाया है कि बिना उनकी प्रशासनिक स्वीकृति के वाटर हार्वेस्टिंग योजना संख्या: 06/2024-25 के नाम पर लाखों रूपये का अवैध निकासी की गई। जानकारी शुक्रवार को 6 बजे मुखिया से प्राप्त