उतरौला: रेहरा बाजार थाना पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने वाले अभियुक्त को पेहर से किया गिरफ्तार
25 फरवरी मंगलवार शाम 5:00 बजे थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने एवं धोखाधड़ी के मामले में अभियुक्त गुलाम सरवर पुत्र गुलाम हुसैन को पेहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।