उतरौला: उतरौला बलरामपुर मार्ग पर चौराहे के आगे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में ट्रक चालक घायल हुआ
25 फरवरी मंगलवार रात लगभग 8 बजे उतरौला बलरामपुर मार्ग पर ट्रक और बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर से ट्रक चालक घायल हो गया।बताया जा रहा है ट्रैक्टर ट्राली चालक द्वारा ओवर स्पीड से वाहन चलाया जा रहा था। दुर्घटना से बलरामपुर मार्ग पर लम्बी जाम लग गया मौके पर उतरौला पुलिस पहुंचकर जाम को हटवाया वहीं ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्राली छोड़कर फरार हो गया।