पिंड्रा: पातालपुरी मठ में अखिल भारतीय व्यास संघ का अधिवेशन, तिरुपति प्रसाद सहित तमाम सनातन मुद्दो पर हुई चर्चा
वाराणसी के पातालपुरी मठ में रविवार को अखिल भारतीय व्यास संघ का अधिवेशन का आयोजन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए संतो ने अधिवेशन में तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार सहित वक्फ बोर्ड को लेकर चर्चा किया। इस मौके पर सभी ने प्रसाद में मिलावट मामले का निंदा किया, तो वही सरकार से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की मांग की।