आबू रोड: मेवाड़ राजपरिवार ने नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य को किया भव्य सम्मान
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सिरोही के आबुराज में नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य का पुष्प भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर वे उनके आवास पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात कर जीत की खुशियां साझा कीं।