चित्तौड़गढ़ जिले की ग्राम पंचायत रोलाहेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।