बहराइच: सुसरौली इलाके में पिता ने बेटों से काम करने के लिए कहा, तो बेटों ने पिता की जमकर पिटाई की, पिता घायल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसरौली इलाके में सीताराम ने अपने बेटों से काम करने के लिए कहा था। इसके बाद नाराज बेटों ने पिता की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे सीताराम घायल हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की, पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर, मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।