बहराइच: बेगमपुर के पास सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, युवक की मौत
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर के पास सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।