बहराइच: मेडिकल कॉलेज सहित ज़िले में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस ने किया बहू-बेटी सम्मेलन व जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मेडिकल कॉलेज सहित ज़िले के अलग-अलग स्थान पर शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद मे बहू बेटी सम्मेलन वह जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को बहराइच पुलिस की ओर से सशक्त करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गयी।