प्रतापगढ़: एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने एनआईसी के सभागार में गुरुवार शाम 6 बजे जनपद के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक किया। निर्वाचक नामावलियों एवं अन्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन किया जाए।