प्रतापगढ़: सरमा गांव के पास कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
प्रतापगढ़ जनपद के पहाड़ मुरार पट्टी गांव निवासी रोहित पटेल जरूरी काम से बाजार जा रहा था। इस दौरान जब वह सरमा गांव के पास पहुंचा था कि बुधवार की रात करीब 8 उसके सामने एक कुत्ता आ गया। जिससे टकराकर वह बाइक लेकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा। जिससे उसका सर फट गया और खून बहने लगा। आसपास के लिए मौजूद लोग दौड़े और 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।