प्रतापगढ़: स्वामी का पुरवा गांव में सड़क के किनारे खेल रहे बच्चे को ई-रिक्शा चालक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुआ घायल
अंतू थाना क्षेत्र के स्वामी का पुरवा निवासी रामदुलार पाल का आरोप है कि उनका नाती निखिल पाल उम्र 9 वर्ष मंगलवार की शाम घर के सामने स्थित रोड के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर निवासी धीरज तेज गति से अपना ई-रिक्शा लाकर के सड़क के किनारे खेल रहे निखिल के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।