प्रतापगढ़: वेतन भुगतान न होने से नाराज़ स्वास्थ्य विभाग के वार्ड बॉय ने सीएमओ कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना प्रदर्शन
वेतन भुगतान नही होने से नाराज़ स्वास्थ्य विभाग में तैनात जिले के वार्ड बॉय ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक सीएमओ कार्यलय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया उन्हें सेवा प्रदाता अवनी पिछले एक वर्ष से वेतन का भुगतान नही किया है। जिसकीं वजह से परिवार का पेट पालने में दिक्कत हो रही है। सीएमओ से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।