प्रतापगढ़: चिलबिला के वन विभाग के प्रभागीय कार्यालय में विश्व गौरैया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बांटे गए घोंसले
चिलबिला स्थित वन विभाग के प्रभागीय कार्यालय में "विश्व गौरैया दिवस" पर गुरुवार शाम 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर डीएफओ जगदंबिका प्रसाद द्वारा बताया गया की गौरैया दुर्लभ तथा घरेलू प्रजाति का पक्षी है। इसके संरक्षण के लिए हमें सदैव प्रयास करना चाहिए। इस दौरान एलायंस क्लब इंटरनेशनल ने गौरैया को संरक्षित करने के लिए घोसला का वितरण किया।