महिला सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की गश्ती का निरीक्षण, एसपी ने दिए निर्देश
जहानाबाद : जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शनिवार को ‘पुलिस दीदी’ टीम की गश्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीम की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए महिला सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने टीम को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्ती करने, स्कूलों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
‘पुलिस दीदी’ की टीम जिले के विभिन्न इलाकों में गश्ती कर महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनमें सुरक्षा का भरोसा कायम करने की दिशा में कार्य कर रही है। जहानाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिले में सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Jehanabad, Jehanabad | Oct 10, 2026