चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में 80 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन, हार्ट-किडनी प्रॉब्लम के बावजूद हुआ निःशुल्क ऑपरेशन
Churu, Churu | Feb 12, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को नया जीवनदान मिला है। राजलदेसर की रहने वाली नोरती देवी के गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। हार्ट और किडनी की प्रॉब्लम के बावजूद यहां चिकित्सकों ने इनका निशुल्क सफल ऑपरेशन किया है। बुजुर्ग के बेटे पवन कुमार ने उन्हें पहले रतनगढ़ में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने जयपुर या बीकानेर इलाज की सलाह दी