चूरू: पंचायत समिति परिसर में दिव्यांगता शिविर आयोजित, अर्जुन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए
Churu, Churu | Feb 11, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मंगलवार को चूरू पंचायत समिति परिसर में दिव्यांगता शिविर आयोजित किया गया। विभाग के सहायक निदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में विशेष योग्यजन व्यक्तियों को सहायक अंग उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए अर्जुन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए।