चूरू: गांव खांसोली में 43 वर्षीय व्यक्ति को ट्रोले ने कुचला, सदर पुलिस ने मृतक का कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Feb 12, 2025 चूरू के गांव खांसोली में सड़क पर पैदल जा रहे 43 वर्षीय व्यक्ति को ट्रोले ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने बुधवार को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सीकर के गांव ताजसर का 43 वर्षीय सन्दीप अपने ननिहाल गांव खासोली आया हुआ था और पैदल सड़क किनारे चल रहा था।