चूरू: हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने कचरे के ढेर में मिले 2 भ्रूण, मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस
Churu, Churu | Feb 11, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के हनुमानगढी मंदिर के सामने स्थित कचरे के ढेर में मंगलवार देर शाम दो भ्रूण मिले। मंदिर के आसपास के लोगों ने भ्रूण मिलने की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने मौके से भ्रूण को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने डाॅक्टर की मौजूदगी में दोनों भू्रण को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां बुधवार को दोनों भ्रूण का पोस्टमार्टम होगा।