चूरू: गांव कोटवाद टिब्बा में सर्पदंश से 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजन चारपाई पर लेकर पहुंचे अस्पताल
Churu, Churu | Feb 11, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना के गांव कोटवाद टिब्बा के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को सर्पदंश से मौत हो गयी। परिवार के लोगों बुजुर्ग को चारपाई सहित राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण सांप को भी मटके में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचे।