महनार: महनार बाजार में सब्जी मंडी रोड से लॉकेट चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा
महनार बाजार स्थित सब्जी मंडी रोड से बच्चों के गले से लॉकेट चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वार्ड पार्षद किशन शर्मा के भतीजे के गले से सोने की लॉकेट चोरी हुई थी। उसी मामले की जांच के दौरान लोगों ने युवक को पकड़ा और पिटाई के बाद पुलिस को शौपा।