महनार: महनार में जदयू कार्यालय का उद्घाटन, उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा
महनार बाजार स्थित न्यू रोड में मंगलवार को जदयू कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं महनार विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की नई बयार बह रही है।