महनार: महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, नकद और मोबाइल बरामद
महनार थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महनार बाजार स्थित कुशवाहा धर्मशाला के निकट की गई, जहां राजेश कुमार उर्फ गोलू कुमार के दलान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।शनिवार को एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।