महनार: महनार में नामांकन के अंतिम दिन 11 और राजापाकर में 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चल रहे नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को महनार विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार सहित कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, राजापाकर अजा0 विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार सहित 8 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।इस संबंध में महनार के एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार ने पूरी जानकारी दी।