महनार: महनार विस से निर्दलीय प्रत्याशी शीतल गुप्ता ने नामांकन वापस लिया, एनडीए उम्मीदवार उमेश सिंह कुशवाहा को समर्थन दिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शीतल गुप्ता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने एनडीए प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा को समर्थन देने की घोषणा की।मीडिया से बातचीत में शीतल गुप्ता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विचारधारा से यह निर्णय लिया।